दीपावली
दीपों की मालाओं का त्यौहार दीपावली…………
एक दीप सुख लायें
एक दीप समृद्धी,
एक दीप दुख मिटायें
एक दीप लाये वृद्धी।
एक दीप ज्ञान बढ़ाये
एक दे जाये कुछ बोध,
एक हटाये अज्ञान
दुजा मिटाये क्रोध।
एक दीप प्रकाश लायें
एक मिटायें अंधकार,
एक दीप सोच बढ़ाये
एक हराये अहंकार।
एक जैसे है सारे पर
हर दीप यहाँ निराला है,
जलकर तपकर भी
हर एक खुशीओ वाला है।
दीपो की माला का
आया यह त्यौहार,
खुशीओ कि खूब सारी
कर जायेगा बौछार।
इन दीपो की मालाओ से
तुम भी कुछ सीखो यारों,
दिवाली की मै लेकर आया
शुभकामनायें ढ़ेरो ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें