पंकज तोमर ने संयुक्त राष्ट्र संघ के शांतिसेना मे पहुचाया पोरसा के नाम को ।
विश्व में बहुत से देशो में राजनितीक अस्थिरता के कारण जनजीवन अस्थव्यस्त है, उसमें अमेरिकी उपमहाद्विप के हैती मे भी लोग गंभीर परीस्थिती का सामना कर रहे है। इसी देश मे पोरसा के पंकज तोमर ने विश्व शांति दल का हीस्सा बनकर कठिण कार्य करते हूये, पोरसा के नाम को संयुक्त राष्ट्र संघ के शांति सेना तक पहुचाया।
सन् 2000 में पहुचें थे बी. एस. एफ. :-
पोरसा तहसिल के खेरिया गाँव के बी जे पी के पुर्व नेता श्री राजेंद्र सिंह तोमर के भतीजे पंकज(अवधेश)तोमर सन् 2000 में बी एस एफ में चयनित किये गये थे। और निरंतर सेवा में रहते हूये इन्होनें देश के
विभीन्न हिस्सो में अपनी निस्वार्थ सेवा देश को बहाल कि।
चयन प्रक्रिया :-
पंकज कि पिछली 15 साल कि कठिन एवं बेहतरीन सेवा का रिकॉर्ड देखते हूये बी एस एफ के वरीष्ठ अधिकारीयों ने, एक साल (2015)के लिये इस् कार्य हेतु उसका चयन किया। इस् चयन प्रक्रिया के दौरान उन्हे स्वास्थ जाँच, शारीरिक क्षमता, फ़ायरिंग कौश्यल एवं बुद्धिमत्ता का बखुबी परिचय देना पडा।
पंकज कि कलम से(✒):-
सोशल मिडिया के माध्यम से पंकज कहते है। मुझे गर्व है कि, मै भारतीय हूं। क्यो कि विश्व के अनेक ऐसे देश है जहाँ पर समश्यायों कि कमी नही है, हम उनकी अपेक्षा अच्छे ही है, तथा वह अपने परिवार को भी बहुत याद करते है। उनके परिवार में माताजी,भाई , पत्नी एवं दो बच्चे है, जो ईनका सदैव हौसला बढाते है।
07/10/2015
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें